सागा ग्रुप द्वारा निवेश के नाम पर मध्य प्रदेश में 2 लाख से अधिक लोगों से 492 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय की सीआईडी शाखा की जांच में पता चला है कि समूह के प्रबंध निदेशक समीर अग्रवाल ने 10 कंपनियां बनाकर देशभर में 30 लाख लोगों से ठगी की है। सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय भी मामले की जांच कर रहे हैं। ईडी ने हाल ही में 30 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के शेयर, नकदी और ज्वेलरी जब्त की थी। समीर अग्रवाल देश छोड़कर जा चुका है, जिसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।