BREAKING NEWS

Latest News

गांधी भवन में राजेंद्र माथुर की 91वीं जयंती पर ‘माथुर के महात्मा’ कार्यक्रम

भोपाल स्थित गांधी भवन न्यास गांधीवादी संपादक और विचारक राजेंद्र माथुर की 91वीं जयंती पर शुक्रवार शाम पांच बजे एक विशेष कार्यक्रम ‘माथुर के महात्मा’ का आयोजन करेगा। यह आयोजन गांधी भवन के प्रेरणा स्थल पर होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजयदत्त श्रीधर करेंगे, जबकि प्रकाश दुबे मुख्य अतिथि और प्रकाश हिंदुस्तानी मुख्य वक्ता होंगे। राजेश बादल विषय प्रवर्तन करेंगे। इस अवसर पर राजेंद्र माथुर के व्यक्तित्व और विचारों पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा। न्यास ने साहित्य, पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों सहित आम नागरिकों को आमंत्रित किया है।