BREAKING NEWS

Latest News

जबलपुर में 10 अगस्त को 35 किमी की ‘संस्कार कांवड़ यात्रा’ में प्रकृति संरक्षण का संदेश

जबलपुर में 10 अगस्त को 35 किलोमीटर की ‘संस्कार कांवड़ यात्रा’ आयोजित की जाएगी, जिसका उद्देश्य भगवान शिव का जलाभिषेक और प्रकृति संरक्षण का संदेश देना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इसमें शामिल होंगे। यात्रा ग्वारीघाट से शुरू होकर मटामर स्थित कैलाश धाम पहुंचेगी, जहां अखिलेश्वर महादेव का अभिषेक किया जाएगा और देववृक्ष स्थापित कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि यह यात्रा प्राचीन कांवड़ परंपरा को पर्यावरण चेतना से जोड़ती है, जिसमें नर्मदा जल के साथ देववृक्षों को शामिल किया गया है। महायोगी दादागुरु के सानिध्य में यह आयोजन सामाजिक और पर्यावरणीय चेतना का संदेश देगा।