BREAKING NEWS

Latest News

मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल के अशोका गार्डन में 50 लाख रुपए के सेवा ज्योति चौक निर्माण की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को प्रदेशभर में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग ने राजधानी के अशोका गार्डन में 50 लाख रुपए की लागत से सेवा ज्योति चौक के निर्माण की घोषणा की। प्रदेश के हर जिले में भी सेवा ज्योति प्रतिमा लगाई जाएगी, जो पीएम मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल और ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प का प्रतीक होगी। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने वर्चुअल संबोधन दिया।