ग्वालियर में साइबर ठगों को फर्जी सिम कार्ड बेचने के आरोप में दो वेंडरों पर एफआईआर दर्ज की गई है। हजीरा और हस्तिनापुर पुलिस थानों में ये मामले दर्ज हुए हैं। इन वेंडरों ने दूसरों के फिंगरप्रिंट, फोटो और डिजिटल हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर सिम जारी किए। एक वेंडर पर यह तीसरी एफआईआर है। ‘ऑपरेशन सॉफ्ट’ के तहत अब तक ग्वालियर में सात एफआईआर दर्ज हुई हैं। मंजेश जाटव ने चार लोगों को मुफ्त रिचार्ज का झांसा देकर सिम बेचे, जबकि संदीप राजावत ने 13 लोगों के नाम पर सिम जारी किए, जिनका उपयोग साइबर ठगी में हुआ।