जबलपुर के सिहोरा थाना क्षेत्र के ग्राम दर्शनी में रविवार को एक बाइक और ई-रिक्शा की भीषण भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। मृतक महिला प्रीति कोल (20) अपने पति शुभम कोल (30) और ममेरे भाई अनुराग (11) के साथ रक्षाबंधन मनाकर मायके से लौट रही थी। गंभीर रूप से घायल शुभम और अनुराग को जबलपुर मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।