BREAKING NEWS

Latest News

जबलपुर में चार लोगों से 5.65 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी

जबलपुर में ऑनलाइन ठगी के चार अलग-अलग मामलों में अज्ञात ठगों ने चार लोगों के खातों से कुल 5 लाख 65 हजार 888 रुपये निकाल लिए हैं। पीड़ितों में विक्टोरिया जिला अस्पताल के नेत्र सहायक चिकित्सक, एक निजी कंपनी के कर्मचारी और 82 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। गोरखपुर, गढ़ा और गुप्तेश्वर थानों में इन मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। ठगों ने मोबाइल सुधारने, फर्जी ऐप डाउनलोड करवाने और सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने के झांसे में फंसाकर इन वारदातों को अंजाम दिया।