BREAKING NEWS

Latest News

इंदौर नगर निगम की गाड़ी में सीपीआर से बची चालक की जान

इंदौर में नगर निगम की कचरा संग्रहण गाड़ी के चालक संजय हीरवे को अचानक दिल का दौरा पड़ा। साथ मौजूद कर्मचारी आरिश भुवेल ने तत्काल सीपीआर देना शुरू कर दिया और अस्पताल ले जाते समय भी सीपीआर जारी रखा। समय पर मिले उपचार और आरिश की सूझबूझ से संजय हीरवे की जान बच गई। डॉक्टरों ने भी सीपीआर को महत्वपूर्ण बताया है। संजय हीरवे को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।