BREAKING NEWS

Latest News

राष्ट्रीय महिला आयोग ने कैब, ऑटो, बाइक टैक्सी में महिला सुरक्षा हेतु 19-सूत्रीय गाइडलाइन जारी की

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने कैब, ऑटो और बाइक टैक्सी में महिलाओं की सुरक्षा हेतु 19-सूत्रीय गाइडलाइन जारी की है। इसमें चालक-वाहन सत्यापन, फिजिकल एसओएस बटन, रात की राइड पर विशेष निगरानी और एसओएस अलर्ट पर 60 सेकंड में जवाब जैसे प्रावधान शामिल हैं। एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष विजया रहाटकर ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को इन्हें लागू करने को कहा है। इन गाइडलाइन का उद्देश्य महिला यात्रियों से जुड़ी रूट बदलने, गलत व्यवहार और उत्पीड़न जैसी शिकायतों का समाधान करना है, जिनके मामले पिछले कुछ महीनों में सामने आए हैं।