मैहर स्थित मां शारदा देवी मंदिर के सीढ़ी मार्ग के पास बीती रात एक तेंदुआ कुत्ते का पीछा करते हुए देखा गया। जिस समय यह घटना हुई, उस समय श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी थी। सीढ़ियों पर लगी सुरक्षा जाली ने तेंदुए और श्रद्धालुओं के बीच अवरोध का काम किया, जिससे किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। इस घटना से लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, त्रिकूट पहाड़ी क्षेत्र में पिछले छह महीने से अधिक समय से एक मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ देखी जा रही है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर चिंताएँ बढ़ गई हैं।