इंदौर में एडीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता को सबसे बड़ा हथियार बताया। उन्होंने ‘हेलो नईदुनिया’ कार्यक्रम में पाठकों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि साइबर अपराध जानकारी के अभाव और लोगों के लालच, डर व लापरवाही के कारण बढ़ते हैं। दंडोतिया ने निवेश (74%) और डिजिटल अरेस्ट (9%) के नाम पर होने वाली ठगी के तरीकों पर प्रकाश डाला और इनसे बचने के लिए विस्तृत सलाह दी, जिसमें अनजान लिंक्स से बचना और बच्चों के मोबाइल फोन के उपयोग पर सावधानी बरतना शामिल है।