BREAKING NEWS

Latest News

सुवासरा में चक्काजाम: भीम आर्मी जिलाध्यक्ष, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष और सदर सहित 21 पर एफआईआर

मंदसौर के सुवासरा में प्रस्तावित सीसी रोड निर्माण से मोहर्रम जुलूस मार्ग बाधित होने पर हुए विवाद के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। सुवासरा पुलिस ने शासकीय कार्य में अड़चन डालने और चक्काजाम करने के आरोप में आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष और मुस्लिम समाज के सदर सहित 21 नामजद लोगों और 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। चार अगस्त को भीम आर्मी, कांग्रेस नेताओं और मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने पुराने बस स्टैंड मुख्य मार्ग पर चक्काजाम किया था। पुलिस ने वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के आधार पर साक्ष्य जुटाए हैं और आगे की कार्रवाई कर रही है।

सुवासरा नगर बंद, प्रिंस सूर्यवंशी की गिरफ्तारी की मांग पर प्रदर्शन; पुलिस ने किया बल प्रयोग

सुवासरा नगर शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रिंस सूर्यवंशी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बंद रहा। हिंदू संगठनों और भाजपा नेताओं ने सभा चौक पर धरना प्रदर्शन किया। दोपहर में प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल पंप चौराहा पर चक्काजाम कर एक ट्रक के कांच फोड़ दिए। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया, जिसमें स्कूल के बच्चे भी चपेट में आ गए। यह घटनाक्रम तहसील रोड निर्माण रोकने को लेकर हुए चक्काजाम के बाद शुरू हुआ था। गुरुवार रात प्रिंस सूर्यवंशी पर भाजपा नेताओं को धमकाने का आरोप है। पुलिस कार्रवाई न होने पर बंद का ऐलान किया गया था।