गोरखपुर पुलिस ने जबलपुर के सेठीनगर में नशीले इंजेक्शन बेचने वाले आरोपी बड़कू सोनकर (35) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके घर पर दबिश देकर 24 नशीले इंजेक्शन, जिनमें बुप्रेनोरफिन और फेनिरामाइन मैलेट शामिल हैं, और 3950 रुपये नकदी जब्त की। आरोपी अपने घर से ही नशे के आदी लोगों को महंगे दामों पर इंजेक्शन बेचता था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है और उस पर पूर्व में भी आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं।