BREAKING NEWS

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का देशव्यापी जनसंपर्क अभियान

भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी। इसमें ‘जनसंपर्क यात्राएं’ और एक महीने का ‘सेवा संकल्प अभियान’ शामिल है। इन अभियानों का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरना और लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना है। यात्राएं प्रधानमंत्री की जन्मभूमि वडनगर और कर्मभूमि वाराणसी से 17 सितंबर को शुरू होकर 17 अक्टूबर को समाप्त होंगी। प्रत्येक यात्रा प्रतिदिन 100 किमी का सफर तय करते हुए 3000 किमी क्षेत्र को कवर करेगी और कम से कम चार कार्यक्रम आयोजित करेगी। अभियान के तहत रैलियां, रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए जाएंगे।

BJYM अध्यक्ष हेमांग जोशी इंदौर पहुंचे, सेवा संकल्प यात्रा में होंगे शामिल

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा संकल्प के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुजरात के बड़नगर से वाराणसी तक सेवा संकल्प यात्रा निकाली जा रही है, जिसमें युवा ग्रामीणों के बीच सेवा कार्य कर रहे हैं। जोशी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा, राहुल गांधी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए ‘भारत जोड़ो’ और ‘झूठ की गूंज’ जैसे प्रकल्पों का उल्लेख किया। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में ABVP की जीत और भारतीय युवाओं के राष्ट्रप्रेम की बात भी कही।