छिंदवाड़ा जिले की सौसर तहसील में स्थित एक मैंगनीज की खुली खदान के गहरे पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान खैरीतायगांव निवासी ज्ञानेश्वर बागड़े के रूप में हुई है। युवक ने गुरुवार सुबह खदान के जमा पानी में छलांग लगाई थी, लेकिन गहरे पानी में जाने के कारण वह वापस नहीं आ सका। लोधीखेड़ा पुलिस ने छिंदवाड़ा से एसडीईआरएफ की रेस्क्यू टीम बुलाई, जिसने दो घंटे बाद शव बरामद किया। ग्रामीणों ने खदान के असुरक्षित संचालन पर आक्रोश व्यक्त किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।