BREAKING NEWS

Latest News

इंदौर में स्कूल वैन की चपेट में आने से तीन साल के बच्चे की मौत

इंदौर के रंगवासा में एक निजी स्कूल वैन की चपेट में आने से तीन साल के जीत ठाकुर की मौत हो गई। सुबह करीब आठ बजे घर के बाहर खड़े जीत को वैन चालक ने जल्दबाजी में वाहन मोड़ते समय कुचल दिया। चालक वैन छोड़कर फरार हो गया, जबकि वैन जब्त कर ली गई है। उपचार के दौरान दोपहर में जीत ने दम तोड़ दिया। उसके पिता विनोद ने चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। एक अन्य घटना में इंदौर के एरोड्रम रोड पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटर सवार मां-बेटी को टक्कर मार दी, जिसमें श्वेता नामक महिला घायल हुई। कोरबा में भी तीन सहेलियां तालाब में डूब गईं।