मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा को दिव्यांगजन और बुजुर्गों के लिए अधिक सुगम और सुरक्षित बनाया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बैठक के बाद इस दिशा में निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत बसों में लो-फ्लोर तकनीक, हाइड्रोलिक या मैनुअल रैंप, व्हीलचेयर लॉक और आरक्षित सीटों की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, डिजिटल डिस्प्ले, वाइस अनाउंसमेंट सिस्टम और पैनिक बटन जैसी सुविधाओं के साथ स्टाफ को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रमुख बस टर्मिनल और स्टॉप भी रैंप और सुलभ शौचालय से लैस होंगे।