इंदौर में राऊ पुलिस ने जन्मदिन पार्टी में हथियारों का प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चार देशी पिस्टल, एक देशी रिवाल्वर और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। डीसीपी जोन-1 नरेंद्रसिंह रावत के अनुसार, आरोपितों को केट रोड पर पुलिस गश्त के दौरान पकड़ा गया। पुलिस उनके इंटरनेट अकाउंट्स, बैंक ट्रांजेक्शन और मोबाइल कॉल डिटेल की जांच कर रही है, साथ ही अवैध हथियारों के नेटवर्क की भी पड़ताल जारी है।
जबलपुर स्थित आर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया (ओएफके) भारतीय सेना के लिए स्वदेशी और अत्याधुनिक सैन्य साजो-सामान का एक प्रमुख उत्पादन केंद्र बनने जा रही है। ऑपरेशन सिंदूर में एल-70 एंटी एयरक्राफ्ट गन के प्रभावी प्रदर्शन के बाद यहां उत्पादन को नई गति दी जाएगी। इसमें 120, 220, 450 किलोग्राम और थाउजेंड पाउंडर बमों की नई खेप शामिल है। राफेल और जगुआर जैसे लड़ाकू विमानों के लिए 500 और 1000 किलोग्राम के स्वदेशी जनरल पर्पस एरियल बम, 250 किलोग्राम के बंकर-बख्तरबंद ध्वस्त करने वाले बम और 125 मिमी एफएसएपीडीएस टैंकभेदी गोला-बारूद भी तैयार होगा।