भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों पर चाकुओं से हमला किया गया। लक्की सेन, नितेश जाटव और मान बहादुर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों ने लक्की की बाइक में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने सोनू उर्फ पागल और राहुल नोटी सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। आरोपी वारदात के बाद से फरार हैं और अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।