जबलपुर हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से जबलपुर एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं को बढ़ाने के लिए सुझाव मांगे हैं। मुख्य न्यायाधीश अल्पेश यशवंत कोगजे और न्यायमूर्ति विवेक जैन की युगलपीठ ने सरकार से अधिक उड़ानें संचालित करने के लिए उठाए जा सकने वाले कदमों की जानकारी देने को कहा। इंजीनियर सुधीर दत्त और विधि छात्र पार्थ श्रीवास्तव की याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें बताया गया कि 480 करोड़ रुपये खर्च कर एयरपोर्ट का उन्नयन किया गया है और 2750 मीटर लंबा रनवे बड़े विमानों के लिए अनुकूल है, फिर भी केवल पांच उड़ानें संचालित हो रही हैं।