ग्वालियर की हिमांशी शर्मा ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता मिस इंडिया एम्प्रेस ऑफ द नेशन का खिताब जीता है। उन्होंने बताया कि मानुषी छिल्लर से प्रेरित होकर उन्होंने मॉडलिंग में आने का फैसला किया। आर्थिक रूप से मजबूत होने के लिए उन्होंने पहले केआरजी कॉलेज से पढ़ाई पूरी कर एक निजी स्कूल में अध्यापन कार्य किया, फिर मॉडलिंग की तैयारी शुरू की। फेमिना मिस इंडिया में असफलता के बावजूद उन्होंने विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में भाग लिया और आखिरकार दो अगस्त को यह खिताब अपने नाम किया।