BREAKING NEWS

Latest News

15 राज्यों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में जलभराव से लंबा जाम

मौसम विभाग ने 15 राज्यों में भारी बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में लगातार मानसूनी बारिश से जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम देखा गया। बृहस्पतिवार को दिल्ली में 56 मिमी बारिश हुई, जिससे अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। गुरुग्राम में 117 मिमी बारिश दर्ज की गई। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के कारण 250 से अधिक सड़कें बंद हो गईं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ा।