BREAKING NEWS

Latest News

मुरैना में हीराकुंड एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत

मुरैना शहर के लालौर रेलवे फाटक के पास गुरुवार दोपहर हीराकुंड एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के कारण ट्रेन का ब्रेक प्रेशर लीक हो गया, जिससे हीराकुंड एक्सप्रेस 20 मिनट तक खड़ी रही। इस दौरान इंजन के आगे फंसे युवक का शव टुकड़ों में मिला, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। स्टेशन रोड थाना पुलिस और जीआरपी आत्महत्या या दुर्घटना के कोण से जांच कर रही है। इस घटना से लालौर फाटक पर जाम लग गया, जिसके कारण खजुराहो इंटरसिटी और ग्वालियर-कोलकाता एक्सप्रेस को भी 10-12 मिनट तक रोकना पड़ा।