इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र के सावित्री नगर एम्पायर में शुक्रवार-शनिवार की रात बदमाशों ने दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आकाश सोनी के घर से चोरी के बाद जब बदमाश दूसरे घर में सेंध लगा रहे थे, तभी पड़ोसी जितेंद्र के शोर मचाने पर वे पत्थर फेंककर भाग गए। घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद रविवार को पुलिस ने आकाश सोनी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की। हीरानगर थाना प्रभारी सुशील पटेल ने रहवासियों के साथ बैठक कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया।