BREAKING NEWS

Latest News

ग्वालियर नैरो गेज हेरिटेज ट्रेन प्रस्ताव खारिज, 20 किमी ट्रैक उखाड़ने के लिए जल्द जारी होंगे टेंडर

ग्वालियर की एक शताब्दी पुरानी नैरो गेज ट्रेन अब हेरिटेज ट्रेन के रूप में भी पटरियों पर वापस नहीं आएगी। रेलवे ने 6 साल पहले कोरोनाकाल में बंद हुई इस ट्रेन को हेरिटेज के रूप में सहेजने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। ग्वालियर से बानमोर तक करीब 20 किलोमीटर नैरो गेज ट्रैक को पूरी तरह उखाड़ने की तैयारी है, जिसके लिए जल्द ही टेंडर जारी होंगे। रेलवे बोर्ड के अधिकारियों द्वारा स्थल सर्वे के बाद तकनीकी और व्यावहारिक कारणों से हेरिटेज ट्रेन चलाने से इनकार किया गया। ट्रैक हटने के बाद जमीन के पुनर्विकास की जिम्मेदारी रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (आरएलडीए) को दी गई है।

इंदौर में विश्व पर्यटन दिवस पर मध्य प्रदेश ट्रैवल एसोसिएशन ने परिचर्चा की

विश्व पर्यटन दिवस पर मध्य प्रदेश ट्रैवल एसोसिएशन ने इंदौर में एक परिचर्चा आयोजित की। इसमें कल्चरल एवं आर्किटेक्चरल कंजर्वेशनिस्ट संघमित्रा सिंह पिपलोदा और सेंट्रल इंडिया के इतिहासकार जफर अंी ने प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहर, स्थापत्य संरक्षण और इंदौर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए। संघमित्रा सिंह ने यात्रा को स्वयं को समझने का माध्यम बताया, वहीं जफर अंी ने हेरिटेज वॉक और किस्सागोई को पर्यटकों को शहर के इतिहास से जोड़ने का प्रभावी तरीका बताया।