BREAKING NEWS

Latest News

इंदौर में छात्र आंदोलन के बाद प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया

इंदौर में 26 दिनों के छात्र आंदोलन के बाद, जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान हेतु एक विशेष हेल्पलाइन नंबर 0731-2431117 जारी किया है। मंगलवार को छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम रोशन राय को 23 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा, जिसमें प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई, सरकारी विभागों में जल्द भर्ती, तथा छात्रवृत्ति और आवास जैसी प्रमुख मांगें शामिल थीं। प्रशासन ने 24 घंटे में शिकायतों के निराकरण का दावा किया है।