BREAKING NEWS

Latest News

भोपाल में ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक आज, घोषणापत्र होगा जारी

भोपाल में शनिवार को ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान मंत्री सांस्कृतिक विरासत, संग्रहालय, रचनात्मक अर्थव्यवस्था और आपसी सहयोग को मजबूत करने पर मंथन करेंगे। बैठक ‘ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की घोषणा’ को अपनाने के साथ समाप्त होगी, जो भविष्य का रोडमैप निर्धारित करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्रियों को दोपहर का भोजन देंगे। बैठक के बाद प्रतिनिधि यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल सांची और वैकल्पिक रूप से भीमबेटका का भ्रमण करेंगे। मेहमानों के लिए स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों का विशेष मेन्यू तैयार किया गया है।