राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की प्रमुख इकाई क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान (RIE), भोपाल, पिछले छह दशकों से शिक्षा की नींव मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। श्यामला हिल्स में स्थित यह संस्थान मध्य भारत सहित पूरे देश में शिक्षकों के प्रशिक्षण, शोध और नए शिक्षण तरीकों का प्रमुख केंद्र है। वर्ष 1963 में स्थापित, आरआईई भोपाल चार वर्षीय एकीकृत बी.एससी-बी.एड और बी.ए-बी.एड जैसे कई पाठ्यक्रम प्रदान करता है और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लिए ‘मास्टर ट्रेनर’ तैयार करता है।