BREAKING NEWS

Latest News

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 30 हजार नए आवासों को मिलेगी मंजूरी

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)-2.0 के तहत मध्य प्रदेश में 17 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलेगा। इस दौरान नगरीय क्षेत्रों में 30 हजार नए आवासों को स्वीकृति दी जाएगी। नगरीय विकास आयुक्त संकेत भोंडवे ने सभी नगरीय निकायों को लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए हैं, जिसमें नगर परिषदों के लिए 50, नगर पालिकाओं के लिए 100 और नगर निगमों के लिए 500 नए आवासों का न्यूनतम लक्ष्य तय है। अभियान में पहले से स्वीकृत आवासों की किस्तों का शत-प्रतिशत भुगतान भी सुनिश्चित किया जाएगा, साथ ही नए आवेदनों की प्रक्रिया सरल होगी।