BREAKING NEWS

Latest News

गुजरात में चांदीपुरा वायरस के प्रकोप की जांच के लिए ICMR टीम भेजी गई

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने गुजरात में चांदीपुरा वायरस के संक्रमण की जांच और तैयारियों को मजबूत करने के लिए विशेषज्ञों की एक राष्ट्रीय टीम भेजी है। आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने बताया कि टीम राज्य के अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ मिलकर बीमारी को समझने, इसके फैलाव को रोकने और इलाज के तरीकों पर काम कर रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने भी गुजरात और राजस्थान में राष्ट्रीय संयुक्त प्रकोप प्रतिक्रिया दल भेजा है।