BREAKING NEWS

Latest News

मध्य प्रदेश: निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को 7500 रुपये मासिक छात्रवृत्ति

मध्य प्रदेश सरकार ने ‘भवन एवं अन्य सन्निर्माण श्रमिक श्री मेधा छात्र उन्नयन योजना’ शुरू की है। इसके तहत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रति माह 7,500 रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी। यह राशि ट्यूशन फीस, अध्ययन सामग्री, हॉस्टल खर्च और कोचिंग के लिए उपयोग की जा सकेगी। प्रारंभिक चरण में 600 विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है, जिनमें छात्राओं के लिए 20% सीटें आरक्षित होंगी। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को पढ़ाई जारी रखने में मदद करना है।