BREAKING NEWS

Latest News

मुंबई के JW मैरियट होटल में खाने की मेज पर मिला कॉकरोच, डॉ. अशोक सेठ ने साझा किया अनुभव

मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अशोक सेठ ने मुंबई के एक लग्जरी 5-स्टार होटल में साफ-सफाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि डिनर के दौरान उनकी मेज पर एक जिंदा कॉकरोच मिला, जिससे उनकी भूख खत्म हो गई और उन्हें खाना छोड़कर जाना पड़ा। डॉ. सेठ ने यह घटना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की, जिसमें उन्होंने JW मैरियट, सहार के रोमांसो रेस्टोरेंट का जिक्र किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में महाराष्ट्र एफडीए कमिश्नर तुकराम मुंढे को टैग किया, जो खाद्य सुरक्षा कानूनों को लागू करने में अपनी सख्त ‘जीरो-टॉलरेंस’ नीति के लिए जाने जाते हैं।