BREAKING NEWS

Latest News

डॉ. पी. शशिकला की नियुक्ति को हाई कोर्ट में चुनौती; 7 प्रतिवादियों को नोटिस

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता व संचार विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार व प्रोफेसर डॉ. पी. शशिकला की 2014 में एसोसिएट प्रोफेसर पद पर हुई नियुक्ति को मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की जबलपुर खंडपीठ में चुनौती दी गई है। डिवीजन बेंच ने रिट अपील स्वीकार करते हुए डॉ. पी. शशिकला सहित सात प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया है। याचिकाकर्ता ने शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की शर्तों को पूरा न करने तथा प्रोफेसर पद पर पदोन्नति के लिए आवश्यक अनुभव अवधि कम होने का तर्क दिया है। अदालत का अंतिम निर्णय अभी लंबित है।