BREAKING NEWS

Latest News

गांधी मेडिकल कॉलेज में सीनियर, जूनियर रेजिडेंट पदों के लिए 10 अगस्त को स्क्रूटनी, साक्षात्कार

गांधी चिकित्सा महाविद्यालय में सीनियर और जूनियर रेजिडेंट पदों के लिए 10 अगस्त को सुबह 10 बजे स्क्रूटनी और साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। अधिष्ठाता कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, उम्मीदवारों को गांधी मेडिकल कॉलेज के एडमिन ब्लॉक के तृतीय तल पर तय समय पर सभी मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। मूल दस्तावेजों का परीक्षण सुबह 10 से 11 बजे के बीच होगा, जिसके बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों पर विचार नहीं किया जाएगा। स्क्रूटनी के उपरांत ही योग्य उम्मीदवारों का साक्षात्कार होगा, और साक्षात्कार के लिए देर से आने वालों की पात्रता पर भी विचार नहीं किया जाएगा।