महाराष्ट्र सरकार ने हाईकोर्ट में दाखिल हलफनामे में दावा किया है कि राज्य शहरी नक्सलियों का प्रमुख केंद्र बन गया है। सरकार ने बताया कि देश में सर्वाधिक 64 सक्रिय शहरी नक्सली संगठन महाराष्ट्र में सक्रिय हैं। यह हलफनामा कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और अन्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा महाराष्ट्र विशेष सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम 2024 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिका के जवाब में दाखिल किया गया है।