भोपाल के बड़े तालाब और कलियासोत डैम के किनारों पर अतिक्रमण की विस्तृत ड्रोन सर्वे रिपोर्ट मंगलवार को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के सामने पेश की जाएगी। पांच दिवसीय सर्वेक्षण में बैरसिया विधायक विष्णु खत्री के फार्म हाउस सहित कई नामी रेस्टोरेंट और अवैध निर्माण पाए गए हैं, जिससे रसूखदारों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एनजीटी आज इस मामले में कड़ा आदेश जारी कर सकता है। यह सर्वे भदभदा डैम के गेट खुलने से हुए विवाद के बाद शुरू किया गया था। केरवा डैम का सर्वे जलस्तर कम होने के कारण फिलहाल रुका हुआ है।