BREAKING NEWS

Latest News

मणिपुर के काकचिंग में NRC-जनगणना विरोध मार्च हिंसक, पुलिस पर पथराव के बाद आंसू गैस के गोले छोड़े

मणिपुर के काकचिंग जिले में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) को अपडेट करने की मांग को लेकर निकाला गया मशाल जुलूस हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इस झड़प में कुछ प्रदर्शनकारियों को मामूली चोटें आईं। सैकड़ों ग्रामीणों ने ‘नो NRC, नो Census’ के नारे लगाए, जिसमें जनगणना से पहले NRC अपडेट और विस्थापितों के पुनर्वास की मांग की गई।