BREAKING NEWS

Latest News

मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग और उत्तरी हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना

मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियों के बीच, दक्षिण-पश्चिम और पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती घेरा तथा पंजाब से उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक मानसून द्रोणिका सक्रिय है। इन मौसमी तंत्रों के चलते अगले 24 घंटों में ग्वालियर-चंबल संभाग और राज्य के उत्तरी हिस्सों में तेज वर्षा की संभावना है। गुरुवार को सतना में सर्वाधिक 18 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि भोपाल में उमस भरी गर्मी से नागरिक परेशान रहे। ग्वालियर समेत कई जिलों में तापमान में गिरावट से उमस से राहत मिली।