1. Home
  2. राजनीति

UP assembly election 2022:यूपी की 57 सीटों पर वोटिंग LIVE:गाजीपुर में बोले योगी- सपा-बसपा ने सिर्फ कब्रिस्तान की बाऊंड्री वॉल बनाई है

यूपी में 10 जिलों की 57 सीटों पर शाम 5 बजे तक 53.51% वोटिंग 200 से ज्यादा जगहों पर ईवीएम में सामने आई गड़बड़ी ज्यादा शिकायतें गोरखपुर, महाराजगंज,बस्ती से आई है।

UP assembly election 2022:यूपी की 57 सीटों पर वोटिंग LIVE:गाजीपुर में बोले योगी- सपा-बसपा ने सिर्फ कब्रिस्तान की बाऊंड्री वॉल बनाई है
  • यूपी में 10 जिलों की 57 सीटों पर शाम 5 बजे तक 53.51% वोटिंग
  • 200 से ज्यादा जगहों पर ईवीएम में सामने आई गड़बड़ी
  • ज्यादा शिकायतें गोरखपुर, महाराजगंज,बस्ती से आई है।

बुलंदसोच न्यूज़,03 मार्च 2022।

UP assembly election 2022:उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव के छठे चरण में अब तक 57 फीसदी मतदान हो चुका है।200 से ज्यादा स्थानों पर ईवीएम (EVM) में गड़बड़ी की शिकायत सामने आई है। गोरखपुर से चुनाव लड़ रहे चंद्रशेखर ने फर्जी वोटिंग का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शिवपुर सहबाजगंज में वोट डालने पहुंची महिला को बताया गया कि उसका वोट पहले ही पड़ चुका है। महिला को लेकर बूथ पर पहुंचे चंद्रशेखर को देख विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।

कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से चुनाव लड़ रहे स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे अशोक को पुलिस ने जिले से बाहर निकाल दिया। बुधवार रात को पुलिस ने अशोक को नोट बांटने की शिकायत के आधार पर हिरासत में लिया था। रात में करीब 8 घंटे तक उनको थाने में ही बैठाए रखा। उसके बाद आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया। अशोक को चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक जिले में प्रवेश न करने की हिदायत देकर बाद में छोड़ दिया गया।

अंबेडकरनगर के आलापुर में वोट डालने की फोटो वायरल करने के मामले में डीएम ने आरओ को कार्यवाही के आदेश दिए हैं। यहां एक व्हाट्सएप ग्रुप में शिवपाल यादव नाम के व्यक्ति ने वोटिंग करने का वीडियो वायरल किया था।बलिया की बांसडीह सीट से भाजपा प्रत्याशी केतकी सिंह (BJP condidate ketki singh)की सपा और सुभासपा समर्थकों से बूथ के बाहर झड़प हो गई। काफी देर तक धक्का-मुक्की हुई। इससे वहां भगदड़ मच गई। बाद में सुरक्षाकर्मियों ने आकर मोर्चा संभाला।बता दें कि यहां से नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं। केतकी सिंह ने बूथ पर फर्जी वोटिंग होने का भी आरोप लगाया है।अंबेडकर के आलापुर में सपा ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता दबंगई कर रहे हैं। पीठासीन अधिकारी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

रवि किशन ने कहा यूपी में केवल बाबा आदित्यनाथ

भाजपा सांसद रवि किशन (BJP SANSAD RAVI KISHAN) ने गोरखपुर में कहा- न साइकिल, न हाथी न हाथ, यूपी में केवल बाबा आदित्यनाथ।उन्होंने दावा किया कि भाजपा 300 सीट जीत रही है।हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत महेंद्र दास बलरामपुर में वोट नहीं डाल पाए। उनको मतदान पर्ची नहीं मिल पाई।

योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना
सीएम योगी (CM YOGI)ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। फिर वोट डालने के बाद उन्होंने पौने 300 से 300 सीटें जीतने का दावा किया।

5 बजे तक यूपी में 53.31% मतदान

गोरखपुर 53.86%
कुशीनगर 55.01%
अंबेडकरनगर 58.68%
बलिया 51.74%
बलरामपुर 48.41%
बस्ती 54.07%
देवरिया 51.51%
महराजगंज 57.48%
संतकबीरनगर 51.14%
सिद्धार्थनगर 49.48%