BREAKING NEWS
2026-08-12

एयर इंडिया पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव, विमान 300 फीट नीचे आया था

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, दिल्ली।

पिछले हफ्ते फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की उस उड़ान को उड़ाने वाले एक पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव आया है, जिसने टर्बुलेंस का सामना किया था और 300 फीट नीचे आ गई थी।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने रविवार को जानकारी दी कि दिल्ली में विमान उतरने के बाद हुई जांच में पायलट-इन-कमांड को साइकोएक्टिव पदार्थ (नशीले पदार्थ) के लिए पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद एक और टेस्ट किया गया है।

Advertisement

मलेशिया एयरलाइंस लेजर घटना

रविवार को ही मलयेशिया एयरलाइंस की उड़ान एमएच-184 पर लेजर लाइट पड़ने से एक बड़ा हादसा होते-होते बचा।

लेजर लाइट पड़ने के कारण पायलट भ्रमित हो गया और विमान कुछ देर तक आसमान में ही चक्कर काटता रहा।

इस विमान में कुल 159 यात्री सवार थे।