BREAKING NEWS
2026-08-12

भोपाल में आज विभिन्न क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

विभागीय कार्य के चलते शहर की कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में आज अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार, सुबह आठ बजे से दोपहर 12:15 बजे तक 45 बंगला, सैनिक रेस्ट हाउस, बेतवा अपार्टमेंट, जीटीबी कॉम्प्लेक्स और विमल एम्पोरियम में बिजली बंद रहेगी।

Advertisement

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक

सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक कमल नगर, जैन कॉलोनी, गैस राहत कॉलोनी, छह गढ़, लाल क्वार्टर, जय महादेव और सिल्वर स्टेट में बिजली गुल रहेगी।

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

सूर्या कॉलोनी, वैशाली नगर, कमला नगर थाना, बापू नगर, पीएनबी बैंक, ऋषि परिसर और मनोरमा एन्क्लेव में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी।

सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

दोपहर 11 बजे से दोपहर एक बजे तक महामाई का बाग, चांदबड़ और गरम गड्ढा रोड में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। शंकराचार्य नगर और धोबीघाट में भी इसी अवधि में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक

एलेक्सर गार्डन, सिग्मा ग्रीन, कम्फर्ट हाइट, बड़वाई गांव, नाइस स्पेस, न्यू कोहेफिज़ा और आइनॉक्स कॉलोनी में सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बिजली गुल रहेगी।

मध्य प्रदेश को नई सीधी उड़ानें

मध्य प्रदेश को चार सीधी उड़ानों की सौगात मिली है। रीवा, पटना और कोलकाता के लिए नई उड़ानें शुरू की गई हैं। इन उड़ानों का किराया देखा जा सकता है।