बुलंद सोच, भोपाल।
भोपाल से रीवा होते हुए कोलकाता तक नई विमान सेवा 9 अगस्त से शुरू होने जा रही है। इस उड़ान का संचालन सरकारी कंपनी एलायंस एयर करेगी।
एलायंस एयर ने इस रूट पर स्लॉट ले लिया है और बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। इस उड़ान के शुरू होने से भोपाल के यात्रियों को रीवा जाने में सुविधा मिलेगी।
हालांकि, भोपाल में अभी तक बुकिंग कार्यालय नहीं खुला है। कोलकाता जाने के लिए यात्रियों को रीवा से दूसरी टिकट बनवानी होगी। एयरपोर्ट डायरेक्टर आलोक त्रिपाठी के अनुसार, कंपनी ने उड़ान शुरू करने की जानकारी दी है।
9 अगस्त को पहली उड़ान शुरू होने के बाद, इसे मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित किया जाएगा।
विमान सेवा का प्रस्तावित शेड्यूल
9 अगस्त से प्रस्तावित उड़ान संख्या 9आई 735-736 का शेड्यूल इस प्रकार है: रीवा से दोपहर 3:40 बजे प्रस्थान और भोपाल आगमन शाम 5:10 बजे। भोपाल से शाम 5:35 बजे प्रस्थान और रीवा आगमन शाम 7:05 बजे। रीवा से शाम 7:05 बजे प्रस्थान और कोलकाता आगमन रात्रि 9:40 बजे।

