BREAKING NEWS
2026-08-06

भोपाल एसडीएम अर्चना शर्मा की पहल: 17 किराए के आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलेंगे स्थायी भवन, एक केंद्र गोद लिया

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

जिले में किराए के भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को जल्द ही स्थायी भवन उपलब्ध कराने की दिशा में प्रशासन ने अपनी पहल तेज कर दी है। एमपी नगर की एसडीएम अर्चना शर्मा ने निरीक्षण के दौरान 17 किराए के केंद्रों को स्थायी आंगनबाड़ी भवनों में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।

Advertisement

इसके साथ ही एसडीएम अर्चना शर्मा ने एक आंगनबाड़ी केंद्र को गोद लेकर क्षेत्र के कुपोषित बच्चों को स्वस्थ बनाने का संकल्प भी लिया।

उन्होंने शक्ति साकेत उचित मूल्य दुकान का भी निरीक्षण किया। इस दौरान हितग्राहियों को गेहूं, चावल सहित सभी खाद्यान्न समय पर वितरित करने और स्व-सहायता समूहों को प्राथमिकता के आधार पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान राजस्व, महिला एवं बाल विकास तथा खाद्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

एसडीएम मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 783, 782 और 784 का निरीक्षण करने पहुंची थीं। यहां पर उन्होंने पोषण, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया।

केंद्र क्रमांक-783 में उन्होंने गर्भवती महिलाओं और बच्चों से संवाद किया, साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित टीकाकरण अभियान का निरीक्षण किया। एएनएम को सभी बच्चों का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करने और आवश्यक दवाइयों की नियमित उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने गंभीर कुपोषण से जूझ रही बच्ची शिफा की काउंसलिंग की। उन्होंने पोषण ट्रैकर ऐप में दर्ज बच्चों के वजन और लंबाई के रिकॉर्ड का भी सत्यापन किया। केंद्र में उपलब्ध वाटर फिल्टर और एलईडी टीवी जैसी सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए उन्होंने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

खंडवा में 183 कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) भेजा गया, जिनमें से 52 में डायरिया और 48 में गंभीर बीमारियां पाई गईं।

एसडीएम ने आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-783 को गोद लेने की घोषणा करते हुए क्षेत्र के सभी कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने के लिए विशेष निगरानी और नियमित फॉलोअप का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-782 वर्तमान में किराए के भवन में संचालित हो रहा है। इस पर परियोजना अधिकारी के प्रस्ताव के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी से चर्चा कर केंद्र को स्कूल भवन में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।