1. Home
  2. मध्यप्रदेश

राजधानी भोपाल में कोरोना के आंकड़े में बड़ी गिरावट:24 घंटे में 423 मरीज घटे, पॉजिटिविटी रेट 19%; 2 मौत ने चिंता बढ़ाई

बुलंदसोच न्यूज़,1 फरवरी 2022 भोपाल। भोपाल में कोरोना के आंकड़े में बड़ी गिरावट हुई है। 24 घंटे में 1334 नए पॉजिटिव केस मिले हैं, जो एक दिन पहले के मुकाबले 423 कम है। पॉजिटिविटी रेट भी 28% से घटकर 19% पर आ गया है, लेकिन 2 मौतों ने चिंता बढ़ा दी है। 3 दिन से

बुलंदसोच न्यूज़,1 फरवरी 2022 भोपाल।

भोपाल में कोरोना के आंकड़े में बड़ी गिरावट हुई है। 24 घंटे में 1334 नए पॉजिटिव केस मिले हैं, जो एक दिन पहले के मुकाबले 423 कम है। पॉजिटिविटी रेट भी 28% से घटकर 19% पर आ गया है, लेकिन 2 मौतों ने चिंता बढ़ा दी है। 3 दिन से एक भी मौत कोरोना की वजह से नहीं हुई थी, पर 31 जनवरी को दो संक्रमितों की मौत रिपोर्ट की गई है।
राजधानी में पिछले 15 दिन के अंदर सबसे कम कोरोना केस मिले हैं। इससे पहले 17 जनवरी को 1339 पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद संक्रमितों के आंकड़े में लगातार बढ़ोतरी होती गई। तीसरी लहर में सबसे ज्यादा मरीज 23 जनवरी को 2128 मिले थे।

Read more:भोपाल में 1 फरवरी को इन इलाकों में कटौती:काजी कैम्प, ओल्ड मिनाल में 3 घंटे बिजली गुल रहेगी, बाग मुगालिया, अरविंद विहार में 3.30 घंटे सप्लाई नहीं

हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों की मौत

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हॉस्पिटल में भर्ती दो मरीजों की मौत हुई है। कुछ दिन से इनका इलाज हॉस्पिटल में चल रहा था।

इंदौर के मुकाबले डबल पॉजिटिविटी रेट

राजधानी में भले ही नए केस में कमी आई हो, लेकिन पॉजिटिविटी रेट इंदौर से डबल है। 31 जनवरी को इंदौर में 814 नए केस मिले और पॉजिटिविटी रेट साढ़े 8% ही रहा। बता दें कि तीसरी लहर में इंदौर प्रदेश का हॉटस्पॉट रहा है। यहां पर 22 जनवरी को सबसे ज्यादा 3372 नए केस मिले थे। 8 दिन के भीतर यहां ढाई हजार से ज्यादा केस कम हो गए।

Read more:आज cm पहुंचे सतना ,पूर्व मंत्री नागौद विधायक के अनुज स्व.कांतिदेव जूदेव को दी श्रद्धांजली

कोलार, गोविंदपुरा और बैरागढ़ में सबसे ज्यादा संक्रमित

भोपाल के 3 बड़े इलाके कोलार, गोविंदपुरा और बैरागढ़ में ही सबसे ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं। 31 जनवरी को भी यहां आधे से ज्यादा मरीज मिले।