BREAKING NEWS
2026-08-07

देवास पुलिस ने 10 हजार किमी पीछा कर लापता युवती को खोजा, दुष्कर्म का केस दर्ज

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, देवास।

कन्नौद पुलिस ने एक लापता युवती को खोज निकाला है। दावा किया गया है कि उसने युवती और आरोपित का 10 हजार किलोमीटर तक पीछा किया।
देश के करीब आधा दर्जन राज्यों में पीछा करते हुए आखिरकार आरोपित और युवती को भोपाल क्षेत्र में चलती ट्रेन से पकड़ लिया गया।
आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
बयान के बाद युवती को स्वजन को सौंप दिया गया है।
युवती 22 जुलाई को अपने घर से घूमने जाने का बोलकर निकली थी और लापता हो गई थी।
स्वजन ने उसकी तलाश की लेकिन पता नहीं चल पाया, इसके बाद गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
पुलिस ने जांच शुरू करते हुए मोबाइल से लोकेशन ट्रेस की और उसके बाद पीछा शुरू किया।
पुलिस बुरहानपुर, पुणे, चेन्नई आदि क्षेत्रों में घूमते हुए पीछा करती रही।
युवती के बयान के बाद ग्राम नान्दी के निवासी शुभम के विरुद्ध दुष्कर्म, अजा अजजा एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस का दावा है कि इस दौरान दोनों का करीब 10 हजार किलोमीटर तक पीछा किया गया था।

Advertisement

वीआईपी जोन में मंगलसूत्र झपटने की वारदात

शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले वीआईपी जोन में बुधवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया।
यह वारदात पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर के सरकारी बंगलों से कुछ ही दूरी पर हुई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
संतोष सोनी अपनी एक महिला साथी के साथ रोज की तरह शाम को टहलने निकली थीं।
इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनके गले से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया और तेज रफ्तार से फरार हो गए।
घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
बताया जा रहा है कि महिला तहसील में कार्यरत है।
सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्रसिंह वर्धमान, सिविल लाइन थाना पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहरभर में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

बच्ची का निर्वस्त्र शव मिला, दुष्कर्म की आशंका

सुबह शौच के लिए घर से निकली 14 साल की बच्ची का सड़क किनारे निर्वस्त्र शव मिला।
दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।
फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है।