BREAKING NEWS
2026-10-17

डॉ. आंबेडकर नगर-दानापुर स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े, अब दानापुर तक जाएगी

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, रतलाम।

पश्चिम रेलवे ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए डॉ. आंबेडकर नगर-पटना स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए हैं। अब यह ट्रेन पटना के बजाय दानापुर तक संचालित होगी।

Advertisement

जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, 09343 डॉ. आंबेडकर नगर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 22, 29 अक्टूबर तथा 5, 12, 19 और 26 नवंबर को चलेगी।

यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार शाम छह बजे डॉ. आंबेडकर नगर से रवाना होगी और अगले दिन रात 8:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।

यात्रा के दौरान यह इंदौर (शाम 6:30 से 6:40 बजे), फतेहाबाद चंद्रावतीगंज (शाम 7:18 से 7:20 बजे), उज्जैन (शाम 7:50 से 8:00 बजे) और मक्सी (रात 8:35 से 8:37 बजे) होते हुए आगे बढ़ेगी।

वापसी में 09344 दानापुर-डॉ. आंबेडकर नगर स्पेशल ट्रेन 23, 30 अक्टूबर, 6, 13, 20 और 27 नवंबर को संचालित होगी।

यह प्रत्येक शुक्रवार रात 10:30 बजे दानापुर से रवाना होकर अगले दिन रात 11:55 बजे डॉ. आंबेडकर नगर पहुंचेगी।

वापसी यात्रा के दौरान यह मक्सी, उज्जैन, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज और इंदौर होते हुए अपने गंतव्य पर पहुंचेगी।

ट्रेन के कोच, निर्धारित मार्ग और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यात्रियों को विस्तृत जानकारी रेलवे की वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in और रेलवन एप पर उपलब्ध होगी।

तीर्थयात्रा पर 120 यात्री

बुरहानपुर से श्री सकल पंच विशालाड़ समाज के करीब 120 यात्री गंगासागर और जगन्नाथपुरी तीर्थयात्रा के लिए गुरुवार को रवाना होंगे।

यात्रा के लिए यात्री सुबह आठ बजे गणपति नाका से प्रस्थान करेंगे और भुसावल पहुंचकर गीतांजलि एक्सप्रेस से हावड़ा के लिए रवाना होंगे।

हावड़ा पहुंचने के बाद यात्री गंगासागर के दर्शन करेंगे और इसके बाद जगन्नाथपुरी पहुंचकर भगवान जगन्नाथजी के दर्शन के साथ आसपास के प्रमुख तीर्थस्थलों का भ्रमण करेंगे।

तीर्थयात्रा पूरी करने के बाद यह दल नौ अक्टूबर को बुरहानपुर लौटेगा।

समाज अध्यक्ष अतुल लाड ने बताया कि समाज सचिव संजय शाह ने जानकारी दी कि यात्रियों को रवाना करने के अवसर पर समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सदस्य सुबह सात बजे से गणपति नाका पर उपस्थित रहेंगे।

यहां यात्रियों का स्वागत कर उन्हें मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी जाएंगी। समाज की ओर से सभी यात्रियों की सुखद, सुरक्षित और सफल तीर्थयात्रा की कामना की गई है।

भोपाल मंडल की ट्रेनों के रूट डायवर्ट

भोपाल मंडल की यात्री ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है।