बुलंद सोच, जबलपुर।

जबलपुर में एक बस कंडक्टर पर शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
शहर की एक 24 वर्षीय युवती का भोपाल आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान उसकी पहचान कुंडम के सूपावारा निवासी बस कंडक्टर धर्मेंद्र गुप्ता से हुई थी।
दोनों के बीच बातचीत बढ़ने लगी, जिसके बाद धर्मेंद्र ने युवती से अपने प्यार का इजहार किया और उससे शादी करने का झांसा दिया।
रिश्ते की बात करने के बहाने उसने युवती को 28 अगस्त को अपने घर बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
युवती द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसे जल्द ही विवाह करने का भरोसा दिया।
अगले दिन युवती अपने घर लौट गई। इसके बाद बस कंडक्टर ने युवती का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया।
कई बार फोन लगाने के बावजूद उससे संपर्क नहीं हो पाया, जिसके बाद परेशान युवती कुंडम पुलिस के पास पहुंची।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी धर्मेंद्र गुप्ता की तलाश शुरू कर दी है।

