BREAKING NEWS
2026-08-07

पश्चिम बंगाल में मस्जिदों के लाउडस्पीकर पर विवाद, ISF विधायक नौशाद सिद्दीकी ने पुलिस को दी चुनौती

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, पश्चिम बंगाल।

पश्चिम बंगाल में मस्जिदों के लाउडस्पीकर को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है।

इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के विधायक नौशाद सिद्दीकी ने आरोप लगाया है कि पुलिस मस्जिद कमेटियों पर माइक्रोफोन और लाउडस्पीकर हटाने का दबाव बना रही है।

Advertisement

यह दबाव बिना किसी लिखित आदेश या आधिकारिक अधिसूचना के डाला जा रहा है।

सिद्दीकी ने कहा कि यदि किसी मस्जिद में ध्वनि प्रदूषण के नियमों का उल्लंघन हो रहा है, तो प्रशासन को मौजूदा कानून के तहत कार्रवाई करनी चाहिए, न कि मौखिक निर्देशों के आधार पर।

इस पूरे मामले को लेकर उन्होंने अदालत जाने और पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को ईमेल भेजने की बात भी कही।