बुलंद सोच, सागर।

सागर के बरायठा थाना क्षेत्र में एक माह के बच्चे की सिर पर डंडे से वार करने के कारण मृत्यु हो गई। यह घटना शनिवार की सुबह लगभग 11:30 बजे कस्बा बरायठा में हुई।
पिता ने किया वार
पुलिस के अनुसार, अजय आदिवासी (कुचबंदिया) ने अपने एक माह के बेटे बाबू आदिवासी के सिर पर डंडे से वार किया था। इस घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया।
उपचार के दौरान मौत
गंभीर हालत में बच्चे को स्वजन बीएमसी सागर ले गए। वहां इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया।
मामला दर्ज और जांच
सूचना मिलने पर बरायठा पुलिस ने मर्ग कायम किया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। घटना के बाद आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था, और पुलिस के पास उसका स्थायी संपर्क नंबर तथा पता भी उपलब्ध नहीं था।
आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
पुलिस टीम ने जंगल सहित संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी की तलाश की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने मंडवारा निवासी अजय आदिवासी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

