बुलंद सोच, छत्रपति संभाजीनगर।
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एआईएमआईएम (AIMIM) पार्षद मतीन पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर धर्म परिवर्तन मामले में नामजद पूर्व टीसीएस कर्मचारी निदा खान को कथित तौर पर पनाह देने का आरोप है।
पटेल को अदालत के कई समन के बावजूद पेश न होने के बाद जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर गुरुवार शाम हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के बाद, पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए नासिक रवाना कर दिया।
Advertisement
इसी बीच, प्रशासन ने उनके घर और कार्यालय पर बुलडोजर की कार्रवाई भी शुरू कर दी।
इस मामले में पहले ही कई प्राथमिकियां (FIR) दर्ज की जा चुकी हैं और टीसीएस (TCS) ने संबंधित कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

